Oct 29 2026 / 7:46 AM

रोजगार, शिक्षा और अन्य दैनिक कार्यों में मदद के लिये 62 दिव्यांगों को स्वीकृत की रेट्रोफिटिंग स्कूटी

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा जनसुनवाई में अन्य जरूरतमंदों की भी आवश्यकता के अनुसार मदद

इन्दौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज जनसुनवाई में रोजगार, शिक्षा और अन्य दैनिक कार्यों में मदद के लिये 62 दिव्यांगों को रेट्रोफिटिंग स्कूटी स्वीकृत की। उन्होंने दिव्यांगों की समस्याओं को विशेष रूप से सुना और उनका हाथोहाथ निराकरण सुनिश्चित किया। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई में आये अन्य जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप मदद दी।

जनसुनवाई में आज दिव्यांग एमआर टेन निवासी धरमदास पाल पहुंचे । धरमदास पाल ने बताया कि मैं प्रायवेट नौकरी करता हूं और मुझे नौकरी पर जाने आने में परेशानी होती है। मैं जाने आने के लिये सिटी बस का उपयोग करता हूं। सिटी बस में चढ़ने उतने के लिये लोगों के सहारे की जरूरत होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने बात को गंभीरता से सुनकर रेट्रोफिटिंग स्कूटी स्वीकृत कर दी।

जनसुनवाई में आज जिन दिव्यांगों को स्कूटी स्वीकृत की गई उनमें कैलाश पिता शंकरलाल, अंकित पिता मोहन लाल शर्मा, मयूर पिता नंदकिशोर, दुर्गा प्रसाद पिता नाथूलाल, राधेश्याम पिता बृजकिशोर गुप्ता, आजीम उद्दीन पिता अनवर खान, साधना पति चन्द्रशेखर जोशी, चन्द्रबिसेन पिता मनोज, फातमा बी पति अमिर खान, राजेश पिता राधेश्याम, नरेन्द्र पिता रमेश, सालार मोहम्मद खान पिता गुलाम, अकरम पिता बाकु, बेगम बी पति मुश्ताक, महेश् पिता प्रेमचंद राठौर, शहजाद बी, जावेद खान पिता रहीम खान, वसीम खतरी पिता कयूब अली, देवेन्द्र पिता बाबुलाल, धरमदास पाल, श्रुति पिता नंकू विश्वकर्मा, मंगलसिंह गोवर्धन, मोहम्मद शकील पिता अब्दुल रशीद, राकेश पिता बाबुलाल कपूर, शंकर पिता तोताराम कुशवाह, मोमून पति शरीफ, नवीन कुमार पिता दुलीचंद वर्मा, राहूल पिता विजय कुमार जैन, राहूल पिता जुगल केथवास, मूलचंद पिता हरदास, सद्दाम पिता नियाज, विक्की पिता हंसराज वर्मा, रईस खान पिता रफी, कविता पति दिनेश, मोहम्मद गुलजार, सुरेश पिता गणपत काशिया, अनस पिता मजहर खान, पवन कुमार पिता सोहन, अकिला पति मो.उसमान, आनंद पिता मोहनलाल भाटिया, कमलेश पिता रतीलाल परमार, मो.इमरान अब्बासी, अमजद अली, शरीफ पिता अय्यूब, गोविंद पिता जमनादास जोशी, प्रवीण पिता रामदास चौहान, निरंजन पिता हिम्मतसिंह, प्रमिला पति नितेश मावर, नोशाद अली पिता रहमान, संध्या पति सुनील वर्मा, शाहील खान पिता करीम, उमेश पिता शिवनारायण गेहलोद, प्रदीप पिता प्रेम प्रकाश नामदेव, सुधीर पिता बालकृष्ण गौहर, मो.आरीफ पिता अब्दुला, मंजूर पिता महबूब खान, आसीफ खान पिता मसुद खान, कौशल पिता रामप्रसाद वर्मा, मो.हुसैन पिता बाबुखान, राजेश पिता तेजकुमार परमार, आदित्य पाठक पिता विश्वास, संतोष पिता केशवराव शामिल हैं।

जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने तत्कालिक जरूरतों की पूर्ति के लिये सुनील पिता कपिल को 15 हजार, इंदिरा परसिया पिता रमेश को दस हजार रूपये तथा अन्य को रेडक्रास से मदद स्वीकृत की।

Share With

मध्यप्रदेश