बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
मुंबई। सप्ताह में आज गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सुबह बीएसई 85.68 अंक ऊपर और निफ्टी 12.9 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 370 अंक की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी भी 112 पॉइंट ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 114.29 अंक या 0.37% ऊपर 30,932.90 पर और निफ्टी 39.70 पॉइंट या 0.44% ऊपर 9,106.25 पर बंद हुआ। आज ITC लिमिटेड के शेयर में 7.48 फीसदी उछाल देखने को मिला। इससे पहले बुधवार को बीएसई और निफ्टी में बढ़त रही थी। कारोबार के अंत में बीएसई 622.44 अंक ऊपर 30,818.61 पर और निफ्टी 187.45 पॉइंट ऊपर 9,066.55 पर बंद हुआ था।
बाजार के जानकार बताते हैं कि लॉकडाउन में दी गई ढील से बाजार में तेजी का माहौल बना है, खासतौर से घरेलू हवाई सेवा बहाल होने से एविएशन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। आरंभिक सत्र के दौरान लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त बनाई हालांकि विदेशी बाजारों से बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिला।
