लोकगायिका तीजन बाई ने की सीएम योगी से मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरव पद्मश्री और पद्मभूषण विख्यात पंडवानी गायिका तीजनबाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। तीजनबाई ने सीएम योगी के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर मुलाकात हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोगों के बीच यह एक शिष्टाचार मुलाकात हुई है। दरअसल तीजनबाई लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची है।
बता दें कि पद्मविभूषण तीजनबाई को पहला “लोकनिर्मला सम्मान” आज राजधानी लखनऊ में दिया जाएगा। इस मौके पर पंडवानी गायिका तीजनबाई के गायन के साथ ही राजस्थान, आसाम, बुन्देलखंड के भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
लोक संस्कृति संस्था सोनचिरैया की ओर से पहला लोक निर्मला सम्मान, पद्मविभूषण तीजनबाई को गोमती नगर संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे परिसर में दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर निजी संस्था की ओर से लोककला के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान होगा। इसमें सम्मान के स्वरूप एक लाख रुपए दिये जाएंगे।
