सिंगर कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट निगेटिव
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर जिन्हे कोरोना वायरस जैसी महामारी से ग्रस्त पाया गया था, उनकी छठी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके बाद कनिका कपूर को लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। वे 20 मार्च 2020 को वहां भर्ती हुई थीं।
बता दें कि सिंगर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण इस 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं और फिर कानपुर और लखनऊ की यात्रा की जिसके बाद उन्हें खांसी और बुखार के लक्षण खुद में देखने मिले थे। लापरवाही के आरोप में कनिका पर तीन FIR भी दर्ज है।
