May 01 2026 / 9:26 AM

शेयर बाजार में तेजी, 1627 अंक उछला सेंसेक्स

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित भारतीय शेयर बाजार आज जबर्दस्त उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1627 अंक और निफ्टी 486 अंक मजबूत हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,485 अंक से ज्यादा की उथल-पुथल के बाद 1,627.73 अंक यानी 5.75 प्रतिशत की बढ़त लेकर 29,915.96 पर बंद हुआ। इस दौरान इसने 30,418.20 अंक के उच्च स्तर और 27,932.67 अंक के निचले स्तर को छुआ।

एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का निफ्टी भी 482 अंक यानी 5.83 प्रतिशत की छलांग के साथ 8,745.45 अंक पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोरोना वायरस से होने वाले आर्थिक नुकसान को लेकर वित्तीय कार्यबल गठित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राहत पैकेज को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। इससे घरेलू बाजार को बल मिला है।

Share With

मध्यप्रदेश