Nov 03 2026 / 4:26 AM

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार दर्ज किया गया। सोमवार को कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,002.27 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 31,715.35 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 566.40 प्वाइंट की गिरावट के साथ 9,293.50 के स्तर पर बंद हुआ। मई सीरीज की शुरुआत गिरावट के साथ हुआ है। फार्मा को छोड़कर सभी इंडेक्स में बिकवाली दर्ज की गई। बाजार में 4 दिन की तेजी पर ब्रेक लगा गया है।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 969.48 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 32,748.14 के स्तर पर खुला था। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 326.4 प्वाइंट की गिरावट के साथ 9,533.50 के स्तर पर खुला था।

Share With

मध्यप्रदेश