गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बीएसई और निफ्टी लाल निशान पर रहे। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 76 अंकों की गिरावट के साथ 31,044 पर रहा, वहीं निफ्टी में 23 अंकों की गिरावट रही और यह 9,088 पर रहा। इसके बाद 9.40 बजे यह गिरावट बढ़ गई। इस समय सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट के साथ 30,616 पर और निफ्टी में 161 अंकों की गिरावट के साथ 8946 पर ट्रेडिंग हुई। आखिरी में सेंसेक्स 469 अंकों की गिरावट के साथ 30,690 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में 118 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 8993 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स की शुरुआत 200.49 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 30959.19 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 35.30 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 9076.60 के स्तर पर खुला था। इससे पहले 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते बाजार बंद था। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1265.66 अंकों की बढ़त के साथ 31159.62 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 354 अंक यानी 4 फीसदी की बढ़त के साथ 9102.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
