May 02 2026 / 3:39 PM

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स आज 377.5 अंक का गोता लगा गया और 69551.09 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के आखिर में 90.7 अंक की गिरावट के साथ 20906.40 के लेवल पर बंद हुआ।

बीपीसीएल, अपोलो हॉस्पिटल्स, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और आयशर मोटर्स के शेयर निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं एचडीएफसी लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहे।

Share With

मध्यप्रदेश