Apr 30 2026 / 10:55 PM

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। साल 2023 के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का इंडेक्स सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी सत्र के दिन आखिर में 170.12 अंक लुढ़ककर 72240.26 के लेवल पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी भी 47.3 अंक की गिरावट के साथ 21,731.40 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में भी 216.3 अंकों की गिरावट देखी गई। यह लुढ़ककर 48,292.25 के लेवल पर बंद हुआ।

Share With

मध्यप्रदेश