Apr 30 2026 / 6:24 PM

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 732.96 अंक टूटकर 73,878.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 172.35 अंकों की कमजोरी के साथ 22,475.85 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार की सुबह मजबूत दिख रहे सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऊपरी स्तरों से नीचे की ओर फिसल गए। इस दौरान सेंसेक्स 1130 अंक गिरकर 73,481 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 296 अंक गिरकर 22,351 पर बंद हुआ।

बाजार में बिकवाली के दौरान बीएसई के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार में बिकवाली के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 404.48 लाख करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल, रिलायंस, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर दोपहर के सत्र में 3.37% तक की गिरावट के साथ शीर्ष लूजर रहे। सेंसेक्स में बजाज ट्विन्स के शेयर 1.8 प्रतिशत तक चढ़े। बाजार के उतार-चढ़ाव से जुड़ा इंडिया VIX 11.6% उछलकर 15.01 के स्तर पर पहुंच गया।

Share With

मध्यप्रदेश