May 01 2026 / 2:24 AM

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 139.58 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 65,665.15 अंक और निफ्टी 37.80 अंक या 0.19 अंक गिरकर बंद हुआ है। बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या चढ़ने वालों की अपेक्षा अधिक रही।

मिडकैप शेयरों में हल्की-फुल्की खरीदारी देखी गई। स्मॉलकैप और लार्ज कैप में बिकवाली देखी गई। सेक्टर के हिसाब से ऑटो, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, निजी बैंक, इन्फ्रा, रियल्टी और ऑयल गैस इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं, फॉर्मा, आईटी और पीएसयू बैंक में जबरदस्त खरीदारी देखी गई।

सेसेंक्स पैक में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस, मारुति सुजुकी, टाइटन, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, एचयूएल, एशियन पेंट्स, जेएसडब्लू स्टील, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, सन फार्मा, नेस्ले, रियालंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

Share With

मध्यप्रदेश