Nov 03 2026 / 2:34 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 393.69 अंक बढ़कर 66473.05 पर बंद हुआ। निफ्टी के शेयर 121.50 अंक ऊपर 19811.35 पर बंद हुए। इस दौरान जेके टायर के शेयरो में 14% की बढ़त जबकि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहे। वहीं एचसीएल टेक, एसबीआई, टीसीएस, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Share With

मध्यप्रदेश