Nov 03 2026 / 1:42 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स कारोबार के आखिर में 357.59 अंक उछलकर 69653.73 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.6 अंक की तेजी के साथ नई ऊंचाई 20.937.70 के लेवल पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में बुधवार को खत्म हुए कारोबार सत्र में विप्रो, एलटीआई माइंड ट्री, आईटीसी, एलएंडटी और आईटीसी निफ्टी के टॉप गेनर रहे। इसी तरह, अडानी एंटरप्राइजेज, आइशर मोटर्स, सिप्ला, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी का टॉप लूजर स्टॉक रहे।

Share With

मध्यप्रदेश