Apr 28 2026 / 3:53 PM

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 178.58 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,026.15 अंक और निफ्टी 52.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,710 अंक पर बंद हुआ है।

आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्ज कैप तीनों ही इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। आज के सत्र में गिरने वालों की अपेक्षा गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। आईटी, आईटी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और फिन सर्विस सेक्टर में दबाव देखा गया है।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इन्फोसिस, एचयूएल, विप्रो, एलएंडटी, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, एमएंडएम, एसबीआई और मारुति सुजुकी के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं। नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्लू स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

Share With

मध्यप्रदेश