Nov 02 2026 / 8:53 PM

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 692.27 अंक उछलकर 75,074.51 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 201.05 अंकों की बढ़त के साथ 22,821.40 अंक पर पहुंच गया।

आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी और फार्मा के शेयरों में अच्छी तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में दूसरे दिन 3.45% की तूफानी तेजी रही। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

Share With

मध्यप्रदेश