Oct 29 2026 / 5:06 AM

विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर दिया मतदान करने का संदेश

इन्दौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिये विद्यार्थी, शिक्षक, बुजुर्ग, महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी सिलसिले में आज सुगनीदेवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं द्वारा कॉलेज से तीन पुलिया चौराहा से सुभाष नगर और परदेशीपुरा तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया। नोडल अधिकारी के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी भी रैली में शामिल हुए। इसी प्रकार माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इन्दौर में विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाल कर मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।

Share With

मध्यप्रदेश