Oct 29 2026 / 5:07 AM

सतना, सीधी और सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे विजयवर्गीय, रोड शो और सभा को करेंगे सबोधित

इंदौर। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं इंदौर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय पर पार्टी ने प्रदेश की कई सीटों को जिताने की जिम्मेदारी दी हुई है। इसके तहत कैलाश विजयवर्गीय सतना, सीधी और सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह इंदौर से सतना के लिए रवाना हुए है, जहां से सीधी और सिंगरौली जाकर प्रत्याशियों के नामांकन भरने के साथ रोड शो और सभा को संबोधित करेंगे।

वहां से लौटकर सतना में भाजपा पदाधिकारी के साथ चुनाव से संबंधित बैठक करेंगे। शाम तक सतना से इंदौर लौट के बाद वह इंदौर में अपने तयशुदा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 68 वर्ष की उम्र में भी वह जिस स्फूर्ति के साथ कार्य करते हैं, उसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है।

Share With

मध्यप्रदेश