Oct 29 2026 / 12:43 PM

द्रोणाचल स्थित वॉर मेमोरियल जन सामान्य के लिए खोला जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ यादव से सेना के जनरल आफिसर कमांडिंग श्री प्रीतपाल सिंह ने की सौजन्य भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भोपाल स्थित सेना के स्ट्राइक कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग श्री प्रीतपाल सिंह तथा ब्रिगेडियर एसएस छिल्लर ने समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव को हेड क्वार्टर 21 कॉर्प की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को जीओसी श्री प्रीतपाल सिंह ने अवगत कराया की द्रोणाचल स्थित वॉर मेमोरियल शीघ्र ही जन सामान्य के लिए खोला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हरदा सहित अन्य आपदाओं के दौरान सेना द्वारा दिए गए त्वरित सहयोग की सराहना की। कर्नल विशाल आहूजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share With

मध्यप्रदेश