Nov 03 2026 / 4:26 AM

Xiaomi ने लॉन्च किया Mi 30W वायरसलेस चार्जर

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना नया Mi 30W वायरसलेस चार्जर को लॉन्च किया है। यह सबसे फ़ास्ट चार्जर माना जा रहा है। इस वायरलेस चार्जर में बिल्ट-इन कूलिंग फेन की भी सुविधा दी गई है। आइये जानते हैं Mi 30W वायरसलेस चार्जर की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में।

Mi 30W वायरसलेस चार्जर की कीमत

कंपनी ने इस चार्जर की कीमत 2,999 रुपये रखी है। हालांकि, ग्राहकों को यह चार्जर प्री-बुकिंग के दौरान केवल 1,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। वहीं, इस चार्जर की बिक्री 18 मई से शुरू होगी और इसे कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकेगा।

Mi 30W वायरसलेस चार्जर की स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस चार्जर में कूलिंग फेन मिलेगा, जो डिवाइस को गर्म नहीं होने देता है। इसके साथ ही इस चार्जर को वर्टिकल एयर डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस की सुरक्षा के लिए इसमें पांच लेयर का उपयोग हुआ है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह चार्जर सिर्फ 76 मिनट में स्मार्टफोन को 0 से 100 फीसदी तक चार्ज करने में सक्षम है।

Share With

मध्यप्रदेश