कोरोना वायरस: देश में अब तक आये 140 मामले, पश्चिम बंगाल में मिला पहला केस
नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना वायरस को लेकर मरीजो की संख्या बढ़ती चली जा रही है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पहला संक्रमित मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कंफर्म मामलों की संख्या 140 हो गई है। कोरोना ने अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।
इसके साथ ही भारतीय सेना का एक जवान भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, लद्दाख में तैनात सेना का एक जवान कोरोना से संक्रमित है। हालांकि, इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है, मगर बताया जा रहा है कि उनके पिता ईरान से लौटे थे।
कोरोना की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमाहॉल बंद कर दिए गए हैं। सरकार की तरफ से जारी एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के मुताबिक, सरकार ने अफगानिस्तान, फिलिपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
