Apr 18 2026 / 5:00 PM

बिना गोली चले हमारे 20 जवान शहीद हो गए, हमने क्या किया: संजय राउत

लद्दाख। लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर झड़प के बाद केंद्र सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में है। विपक्षी दल सरकार से मामले पर पूरी जानकारी देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने भी सरकार से कई सवाल किए हैं।

बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने इस विवाद पर केंद्र सरकार से कई सवाल किए। उन्होंने पूछा, चीन की मुंहजोरी को करारा जवाब कब मिलेगा? बिना गोली चले हमारे 20 जवान शहीद होते हैं, ऐसे में हमने क्या किया?

अपने ट्वीट में राउत ने आगे सवाल किया, चीन के कितने जवान मारे गए? चीन हमारी जमीन में घुस गया है क्या? प्रधानमंत्रीजी, इस संघर्ष की घड़ी में देश आपके साथ है लेकिन सच क्या है? बोलो, कुछ तो बोलो। देश सच जानना चाहता है।

बता दें कि लद्दाख के गलवान इलाके में भारत और चीन की सेना के बीच खूनी संघर्ष में भारत में 20 सैनिक शहीद हो गए। चीन के इस धोखे के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है।

Share With

मध्यप्रदेश