Oct 28 2026 / 4:35 PM

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को ढेर किया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम में 4 आतंकवादियों को मारे जाने की खबर है। भारतीय सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में रविवार को 4 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों के वटरीग्राम गांव में छुपे होने की जानकारी थी। सुरक्षाबलों के पहुंचने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी जांचने के लिए सर्च ऑपरेशन किया। हमले में किसी भी जवान के जख्मी होने की सूचना नहीं है। यह कश्मीर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की 8वीं मुठभेड़ है।

8 मार्च को भी शोपियां के सीतापोरा इलाके में जवानों ने दो आतंकियों की हमले की कोशिश नाकाम कर दी थी। अवंतीपोरा पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की मदद करने वाले 3 सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। ये तीनों आतंकियों को शरण देने और जरूरी सामान मुहैया करवाने में मदद करते थे।

Share With

मध्यप्रदेश