Oct 28 2026 / 7:02 PM

तिरंगा अभियान के अन्तर्गत 13 अगस्त को निकाली जायेगी रैली

चिमनबाग से शुरू होकर राजवाड़ा पर होगी समाप्त

इंदौर। इंदौर जिले में 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले तिरंगा अभियान के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके तहत 13 अगस्त को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली चिमनबाग से शुरू होकर राजवाड़ा पर समाप्त होगी। इस रैली के संबंध में आज यहां अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र रघुवंशी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली। इस बैठक में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि इस रैली में अधिक से अधिक खिलाड़ी और खेल संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहें। उन्होंने बैठक में बताया कि जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने खेल संगठनों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने खिलाड़ियों सहित अन्य युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने बताया कि 12, 13 एवं 19, 20 अगस्त को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान रहेगा। इस अभियान के तहत मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जा सकता है।

Share With

मध्यप्रदेश