May 30 2026 / 4:29 PM

अमेरिका: न्यूयॉर्क में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में संदिग्ध हमलावरों ने लोगों पर फायरिंग कर दी जिसमें चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हमले में कई लोगों के जख्मी होने की खबर भी सामने आई है। घायल लोगों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल पुलिस हमलावरों की जांच में जुट गई है।

बता दें एक हफ्ते में ये दूसरा हमला है। इससे पहले अमेरिका के कनसास शहर में स्थित बार में गोलीबारी की खबर सामने आई थी। यहां बार के भीतर गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो हुई थी। जबकि इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह गोलीबारी कनकास शहर में स्थित एक बार में रविवार की सुबह हुई थी। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ था, जब संदिग्ध बार के भीतर 10वीं मंजिल पर पहुंचा और लोगों पर गोली चलाना शुरू कर दिया। हमलावर ने नौ लोगों को गोली मार दी थी, जिसमे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Share With

मध्यप्रदेश