Oct 28 2026 / 9:03 PM

अरविंद केजरीवाल ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला।दिल्ली सचिवालय में उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, राजेन्द्र पाल गौतम और इमरान हुसैन ने भी कार्यभार संभालना।

मंत्रिमंडल के अन्य दो सदस्य कैलाश गहलोत और गोपाल राय आज दिन में अपना कार्यभार संभालेंगे। नए मंत्रिमंडल की बैठक भी जल्द होने की संभावना है, जिसके बाद मंत्रियों के विभागों की घोषणा की सकती है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधासभा में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक जीते हैं।

Share With

मध्यप्रदेश