कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर हमला
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर हमले की खबर सामने आई है। मंगलवार शाम को हमलावरों ने अधीर रंजन के दिल्ली स्थित आवास को निशाना बनाया है। आरोप है कि हमलावरों ने अधीर रंजन चौधरी की पिटाई कर दी। इस हमले में घर पर मौजूद स्टॉफ को भी चोट आई है। स्टॉफ का आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। इस हमले की शिकायत पुलिस से की गई है। बताया गया है कि मंगलवार शाम 5:30 बजे हमलावरों ने अधीर रंजन चौधरी के आवास पर हमला किया। फिलहाल अभी पूरी जानकारी आनी बाकी है।
