Oct 28 2026 / 4:59 PM

Ayushman Bharat Yojana: “आयुष्मान भारत योजना” में हो रहे घोटालों पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हुए लिखा पत्र।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को “आयुष्मान भारत योजना” में हो रहे घोटालों की तरफ ध्यान आकर्षित कराते हुए लिखा पत्र। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए लिखा कि “गरीब एवं मजदूर परिवारों को निःशुल्क और बेहतर उपचार के लिये बनाई गई ‘‘आयुष्मान भारत योजना’’ में मध्यप्रदेश में हो रहे अरबों रूपये के घोटाले एवं विधानसभा में पूछे गये प्रश्न की गलत जानकारी प्रस्तुत करने के प्रकरण की सी.बी.आई. से जांच कराते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को समुचित निर्देश प्रदान किया जाए।

Share With

मध्यप्रदेश