बड़वाह की सेंट्रल स्कूल “पीएम श्री” योजना में शामिल

अनिल जैन, बड़वाह। सेंट्रल स्कूल बड़वाह को पीएम श्री योजना में प्रथम वर्ष में ही शामिल कर लिया गया है। योजना में शामिल होने से इस स्कूल को बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए एक करोड़ के लगभग की राशि प्राप्त होगी एवं बाल वाटिका एक और दो की कक्षाएं भी अगले वर्ष से चालू होगी। क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मांग पर यह स्वीकृति प्राप्त हुई है, उल्लेखनीय है कि सीआईएसएफ- एनटीपीसी- एनएसडीसी- सीपीडब्ल्यूडी जैसे उपक्रमों के परिवारों के अलावा बड़वाह नगर के भी अनेक परिवारों के बच्चे सेंट्रल स्कूल में अध्ययनरत हैं। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा यहां स्कूल को पीएम श्री योजना में शामिल करने एवं विद्यालय में कक्षाओं के सेक्शन बढ़ाने की मांग की थी।
महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सांसद समन्वयक जितेंद्र सुराना ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत आगामी समय में 14500 से अधिक शासकीय स्कूलों को विकसित करने का लक्ष्य है, विकास के इस मॉडल में जहां कैंपस को सुरक्षित और प्रेरणा दायक शिक्षा प्राप्त करने का माहौल मौजूद हो। पीएम श्री स्कूल को इस तरह से विकसित किए जाएंगे की कि वहां विद्यार्थी एक समतापूर्ण, समावेशी और बहुलवादी समाज के निर्माण के लिए उत्पादक और योगदान देने वाले नागरिक बनें। जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा परिकल्पित किया गया है। देश में 20 लाख से अधिक छात्रों के इस योजना के प्रत्यक्ष लाभार्थी होने की उम्मीद है। इस योजना से बड़वाह में जा बुनियादी ढांचे के लिए एक करोड़ के लगभग राशि खर्च होगी वही बाल वाटिका की कक्षा 1, 2, 3 भी प्रारंभ होगी, जिसके लिए कक्ष निर्माण एवं अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी। वर्तमान में बड़वाह सेंट्रल स्कूल में कक्षा बारहवीं तक 950 विद्यार्थी के लगभग अध्ययनरत हैं इन कक्षाओं के खुलने से संख्या 1200 के लगभग होगी।
क्षेत्रीय विधायक श्री सचिन बिरला, पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, जनपद अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला महामंत्री महिम ठाकुर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साद, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, लक्ष्मण काग, जिला मंत्री दीपक ठाकुर नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र माले ने हर्ष जताया है। बड़वाह नगर को यह सुविधा दिलाने के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों ने सांसद जी का आभार व्यक्त किया है।
