Oct 28 2026 / 6:53 PM

बिहार: कटिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर जूते-चप्पलों से हमला

कटिहार। बिहार के कटिहार में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर जूते-चप्पलों से हमला किया गया। इसके साथ ही उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। कन्हैया कुमार शुक्रवार को कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में CAA के खिलाफ एक सभा को संबोधित करने के बाद भागलपुर जा रहे थे।

इस दौरान शहीद चौक के पास लोगों ने पोस्टर के साथ कन्हैया के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही उनके ऊपर जूते-चप्पल भी फेंके। लोगों के इस प्रदर्शन को देखते हुए कन्हैया के साथ सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाई औ काफिले को तेजी से आगे बढ़ा दिया।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं जब कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला किया गया हो, इससे पहले कुछ लोगों ने बिहार के सुपौल में उनके काफिल पर पत्थरों से हमला किया था। इस हमले में गाड़ी के ड्राइवर का सिर फट गया था। वहीं, इस हमले में कन्हैया कुमार भी घायल हो गए थे।

Share With

मध्यप्रदेश