Oct 25 2026 / 7:52 PM

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड 5 संयोजक श्री उपाध्याय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

इंदौर नि.प्र.। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र 1 वार्ड 5 स्थित एमआईसी एवं पार्षद श्री निरंजन सिंह चौहान (गुड्डू भैया) के कार्यालय पर 02 अगस्त बुधवार को वार्ड 5 संयोजक श्री अशोक उपाध्याय का जन्मदिन पुष्पमाला और साफा पहनाकर धुमधाम से मनाया गया। श्री उपाध्याय ने आए हुए सभी भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को अल्पाहार भी कराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, विधानसभा पूर्णकालिक श्री अमरदीप सिंह ओलख,एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्री अश्विन शुक्ल, सुभाष मंडल अध्यक्ष श्री कपिल शर्मा, श्री चंदन सिंह बेस, वि.स. सो.मिडिया प्रभारी सुमित शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share With

मध्यप्रदेश