विशाखापट्टनम: एलजी पॉलिमर प्लांट से केमिकल गैस लीक, 1 बच्चे समेत 3 की मौत
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित एलजी पॉलिमर प्लांट में अचानक केमिकल गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बच्चे समेत 3 की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा 1000 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ बता रहे हैं।
घटना विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव स्थित एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री की है। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और बाकी लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। घटनास्थल पर पुलिस के साथ-साथ फायर टेंडर और ऐंबुलेंस मौजूद हैं।
घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें तैनात हैं। प्लांट में गैस रिसाव से 1000 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। हिंदुस्तान पॉलिमर कंपनी की स्थापना 1961 में हुई। 1997 में कंपनी को साउथ कोरिया के एलजी केमिकल ने टेकओवर कर लिया था और इसे एलजी पॉलिमर नाम दिया था। प्लांट में प्लास्टिक बनाने का काम होता है।
