Oct 28 2026 / 7:39 PM

छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 1 नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के जंगल में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। वहीं दो जवान घायल हो गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एक नक्सली को भी पुलिस ने मार गिराया है। जानकारी के अनुसार जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के तीप्पापुरम स्थित केम्प से कोबरा 204 बटालियन के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे।

इसी दौरान 10.30 बजे सुबह जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें दो जवानों के शहीद होने की खबर है, वहीं घायल जवानों को चॉपर से रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को भी मार गिराया है और हथियार भी बरामद की है। इस घटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Share With

मध्यप्रदेश