Oct 28 2026 / 9:03 PM

छत्तीसगढ़ शासन ने लिया निर्णय: राज्य में सर्दी-जुकाम (इन्फ्लूएंजा) और गंभीर श्वसन बीमारी के मरीजों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जारी किए निर्देश

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान फिजिकल डिस्टेन्सिंग का पालन जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी जिलों में सर्दी-जुकाम संबंधी (Influenza Like Illness, ILI) श्वसन संबंधी गंभीर बिमारी (Severe Acute Respiratory Illness, SARI) के सभी मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए है।

इस संबंध में मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल ILI / SARI के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश जारी किए है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को फिजिकल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सचिव और सभी संभाग आयुक्तों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है।

Share With

मध्यप्रदेश