Oct 28 2026 / 5:02 AM

मुख्यमंत्री को मानव तीर्थ संस्था बेमेतरा ने भेंट की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक औषधि

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मानव तीर्थ संस्था बेमेतरा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर आयुर्वेदिक औषधि सर्वज्वरहर चूर्ण के पैकेट भेंट किये।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह औषधि इम्युनिटी बढ़ाती है और कोरोना महामारी से बचाव हेतु मजबूत रोगप्रतिरोधक क्षमता की बड़ी भूमिका है, संस्था के द्वारा निःशुल्क वितरण के लिए 50 हजार पैकेट तैयार किये गए हैं। इस अवसर पर डॉ. शारदा शर्मा, श्री अवधेश पटेल, श्री राजेन्द्र वर्मा और श्री साधन भट्टाचार्य उपस्थित थे।

Share With

मध्यप्रदेश