May 14 2026 / 9:54 PM

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से चल रहा उलफेर खत्म होने के बाद अब शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुरुवार को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 नवंबर को सुबह 11:00 बजे झारखंड की राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रांची से दोपहर 1:50 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4:30 बजे मुंबई पहुंचेंगे।

शाम 6:40 बजे शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में सीएम बघेल शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात 11:15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार शाम 6।40 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के साथ तीनों ही पार्टियों के दो-दो नेता भी शपथ ले सकते हैं। वहीं, एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल या अजित पवार शपथ ले सकते हैं।

Share With

मध्यप्रदेश