Oct 28 2026 / 7:37 PM

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश सेवा में समर्पित सिविल सेवकों एवं उनके परिवारजनों को सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि यह दिन लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नागरिक सेवा के अधिकारियों ने कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में जिस समर्पण और सेवाभाव से काम किया है वह बेहद प्रशंसनीय है।

Share With

मध्यप्रदेश