Oct 28 2026 / 4:15 PM

मुख्यमंत्री ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बहुमुखी अभिनेता इरफान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपका मीडियम ’हिन्दी’ हो या ’अंग्रेजी’ अगर अपनी कला में निपुण हैं तो आप ही असली चैम्पियन है। इरफान खान जी ने रील लाइफ ही नहीं रियल लाइफ में भी हम सबको यही सिखाया है। उन्हें जीवंत और सशक्त अभिनय के लिए सदैव याद किया जाएगा। उनके परिवार, प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। उनका असमय जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Share With

मध्यप्रदेश