Apr 18 2026 / 5:00 PM

मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा बयान- दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। जिसको लेकर सोशल मीडिया में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की बातें सामने आ रही थीं। हालांकि, दिल्ली सरकार की ओर से साफ किया गया है कि यहां फिर से लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद टि्वटर के जरिए दिल्लीवासियों के सामने लॉकडाउन के बारे में स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने साफ तौर पर एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की बात को खारिज कर दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि कई लोग दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने का अनुमान लगा रहे हैं। मैं साफ कर दूं कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में कुछ मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर 18 जून से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा और देशभर में पूरी सख्‍ती के साथ इसका पालन भी कराया जाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश