Oct 28 2026 / 6:17 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं

हमारी पंचायतें गांवों के विकास एवं जनकल्याण के साथ ही आपदा एवं महामारी से निपटने में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने ग्राम पंचायतों को संवैधानिक अधिकार और दायित्व दिए थे।

छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं ने जमीनी स्तर पर अपने नेतृत्व क्षमता और भागीदारी के बल पर ग्रामीण विकास के सपने को साकार किया है।

हमारी पंचायतें गांवों के विकास एवं जन कल्याण के कार्यों के साथ आपदाओं एवं महामारी से निपटने में भी सक्षम है इसका अहसास हमारे पंच-सरपंचों ने कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ के गांवों में लॉक डाउन का दृढ़ता से पालन कराकर दिखाया है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक गांवों को संक्रमण मुक्त रखने में पंचायतों की भूमिका एवं भागीदारी महत्वपूर्ण रही है।

संकट के समय मे आंगनबाड़ियों व पीडीएस के माध्यम से हितग्राही परिवारों को राशन तथा मनरेगा के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने में सरकार के साथ पंचायतों कदम से कदम मिलाकर सेवाभाव से काम किया है।

मैं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में कार्य कर रहे सभी पंचायती राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

Share With

मध्यप्रदेश