May 25 2026 / 3:54 PM

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ

विविधता में एकता का प्रतीक पर्व है होली

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने रंगों के पर्व होली पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सर्वधर्म-समभाव को अभिव्यक्त करता है और विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है।

श्री कमल नाथ ने कहा कि हमारे प्रदेश में विभिन्न जातियों, समुदायों, धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक होली मनाते हैं। चाहे कवि रसखान हों अथवा नजीर अकबराबादी, होली का रंग सभी ने सजाया है। उन्होंने कहा कि होली मन की अशुद्धियों के प्रति जाग्रत होकर उन्हें दूर करने का पर्व है। श्री कमल नाथ ने पर्यावरण की रक्षा करते हुए होली खेलने का आग्रह किया है।

Share With

मध्यप्रदेश