Oct 28 2026 / 9:53 AM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पूर्व मुख्यमंत्रियों से संवाद

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, श्री कमलनाथ और सुश्री उमा भारती से दूरभाष द्वारा बातचीत कर लॉक डाउन के स्वरूप के संबंध में उनके विचार जाने। उन्होंने राज्य में कोरोना नियंत्रण के प्रयासों, आम लोगों की राहत के लिए की गई व्यवस्थाओं और श्रमिकों को रोजगार देने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों से प्राप्त सुझावों के अनुरूप अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share With

मध्यप्रदेश