Oct 25 2026 / 6:18 AM

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत के जन्मदिन पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत का आज 13 दिसंबर को 65वां जन्मदिन है। इसे मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे अग्रज, मार्गनिदेशक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनका सतत सानिध्य हमारा सौभाग्य है। हम सब आपके सुदीर्घ, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

Share With

मध्यप्रदेश