Oct 28 2026 / 5:41 PM

सीएम भूपेश बघेल ने शादी की 38वीं सालगिरह पर पत्नी संग शेयर किया फोटो

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शादी की 38वीं सालगिरह पर पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ फोटो साझा की है। इस अवसर पर उन्होने अपनी पत्नी के साथ केक काटकर अपनी सालगिरह मनाई। 38 साल पहले 3 ​फरवरी को ही उन्होने मुक्तेश्वरी बघेल के साथ सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत की थी।

अपनी शादी की सालगिरह पर सीएम भूपेश बघेल ने एक फोटो अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से शेयर की है, इस फोटो में सीएम भूपेश अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ नजर आ रहे हैं, इसी फोटो को शेयर कर सीएम बघेल ने सालगिरह पर अपनी भावनाएं भी व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि हर उतार चढ़ाव और सुख दु:ख में सदैव सहभागी रहीं मेरी जीवन साथी मुक्तेश्वरी आज ही के दिन 38 वर्ष पहले मेरे जीवन का हिस्सा बनीं। आज इस ख़ास दिन पर प्रेषित शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

Share With

मध्यप्रदेश