सीएम केजरीवाल ने खुद को बताया हनुमान भक्त, सुनाई हनुमान चालीस
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। आठ फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। ऐसे में सभी प्रमुख पार्टियों के नेता जोर-शोर से चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में खुद को कट्टर हनुमान भक्त बताया। इसके अलावा उन्होंने हनुमान चालीसा भी सुनाई।
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि आपने खुद को हनुमान भक्त बोला है तो क्या हनुमान चालीसा आती है? इस पर केजरीवाल ने कहा, हां, बिल्कुल आती है। मैं गाने की कोशिश करूंगा। इससे शांति बहुत मिलती है। दिल्ली के सीएम ने इसके बाद हनुमान चालीसा सुनाई।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए केजरीवाल लगातार रोड शो कर रहे हैं। केजरीवाल रोजाना कम से कम 5-6 रोज शो कर रहे हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।
