Oct 28 2026 / 7:39 PM

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

इंदौर। इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशासकीय, शासकीय, सार्वजनिक भवनों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किये गये। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी, श्री रोशन राय तथा श्री राजेंद्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Share With

मध्यप्रदेश