Jul 27 2026 / 10:18 AM

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित की संख्या 50,231 तक पहुंची, 1635 की मौत

मुंबई। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं, बीते कुछ दिनों में लगातार नए मामलों का रिकॉर्ड टूट रहा है। कुल मामलों की संख्या 1 लाख 38 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं मौत का आंकड़ा भी चार हजार को पार कर गया है। देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां सबसे अधिक केस हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 50,231 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए हैं, जबकि कुल मौतों की संख्या 1635 है। इनमें से सिर्फ मुंबई में ही 30 हजार केस और लगभग 1000 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में बीते दिन 3000 से अधिक मामले सामने आए थे, तो वहीं 50 से अधिक लोगों की जान गई थी।

Share With

मध्यप्रदेश