Oct 25 2026 / 9:34 PM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 11,929 नए केस, 311 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे अधिक 11,929 मामले सामने आए और 311 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में रविवार को सुबह कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3 लाख 20 हजार के पार हो गए और मौतें भी 9 हजार से ज्‍यादा हो चुकी हैं।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 11,929 नए मामले सामने आए हैं और 311 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्‍या 3,20,922 हो गई है, जिसमें 1,49,348 मामले सक्रिय हैं और 1,62,379 मरीज ठीक हो चुके हैं और अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज किए जा चुके हैं और कुछ माइग्रेटेड हो चुके हैं।

Share With

मध्यप्रदेश