Oct 28 2026 / 11:28 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 4,213 नए केस, 1559 मरीज ठीक हुए

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 4213 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1559 लोग ठीक भी हुए हैं, रिकवरी रेट अब 31.15 प्रतिशत हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया, “20917 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। 44029 लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में, 4213 नए मामले आए और 1559 लोग ठीक हुए। उन्होंने बताया कि रिकवरी दर अब 31.15% है। कुल मामलों की संख्या 67,152 है।

उन्होंने बताया कि अब कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज नीति को बदल दिया गया है। क्योंकि कई देशों ने अपनी नीति को परीक्षण-आधारित रणनीति से लक्षण और समय-आधारित रणनीति में बदल दिया है। हमने इसे भी इस आधार पर बदल दिया है।

नई नीति के अनुसार, कोरोना सेंटर में भर्ती मरीजों के डिस्चार्ज की नीति में बदलाव कर दिया गया है। हल्के / बहुत हल्के/ पूर्व-लक्षण वाले मामलों लक्षण शुरू होने 10 दिनों के बाद और 3 दिनों तक बुखार न होने पर छुट्टी दी जा सकती है। डिस्चार्ज से पहले परीक्षण करने की आवश्यकता नहीं होगी और डिस्चार्ज के बाद घर में क्वारंटीन रहना होगा।

Share With

मध्यप्रदेश