देश में 24 घंटे में कोरोना के 5,242 नए केस, 157 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 5,242 मरीज बढ़े 157 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 96 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि मौत का आंकड़ा 3 हजार के ऊपर पहुंच गया है। ठीक हुए मरीजों की संख्या करीब 37 हजार हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 96,169 हो गई है। इनमें से 56,316 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक देशभर में 3,029 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि 36,823 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, एक विदेशी लौट चुका है।
आज से लॉकडाउन 4.0 भी लागू हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और राजधानी दिल्ली में जानलेवा वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 140 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5342 और मृतकों की संख्या 133 हो गई है। वहीं 2,666 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
