Oct 28 2026 / 4:57 PM

देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 27,892 तक पहुंची, अब तक 872 की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी के चलते मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 27,892 पहुंच गई है, जबकि संक्रमण के कारण 872 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मॉनिर्ंग अपडेट में कहा, वर्तमान में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार 835 है। अब तक उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 6 हजार 184 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना महामारी के चलते 872 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक संक्रमित अन्य देश में गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां 342 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 8 हजार 68 है। इसके बाद 151 मौतों सहित कुल 3 हजार 301 मामलों के साथ गुजरात और 54 मौतों सहित कुल 2 हजार 918 मामलों के साथ दिल्ली का स्थान है।

कोरनावायरस संक्रमण के राजस्थान व मध्यप्रदेश में क्रमश: 2 हजार 185 और 2 हजार 96 मामले दर्ज किए गए हैं। एक हजार के आंकड़े को पार करने वाले राज्यों में तमिलनाडु (1,885), उत्तर प्रदेश (1,868), तेलंगाना (1,002) और आंध्र प्रदेश (1097) शामिल हैं।

Share With

मध्यप्रदेश